Dabhara News : सांस्कृतिक भवन में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, एसडीएम, नगर पंचायत अध्यक्ष, सीईओ, सीएमओ और बीईओ सहित अन्य लोग रहे मौजूद

सक्ती. नगर पंचायत डभरा के सांस्कृतिक भवन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में एसडीएम बालेश्वर राम, नगर पंचायत के अध्यक्ष दीपक कंवलधर साहू, सीईओ सीके आदिले, सीएमओ बोधराम देवकर, बीईओ श्याम लाल वारे मौजूद थे. यहां पर योग शिक्षक हेमलाल सिदार ने योग के सभी आसान की जानकारी देते हुए उन्हें योग कराया और प्राणायाम भी कराया. इस दौरान योग से जुड़ी बातों को सभी योगा करने वाले लोगों के बीच में रखा गया और योग के फायदे से भी अवगत कराया गया है. कार्यक्रम के दौरान सभी ने योग दिवस को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

इस मौके पर नगर पंचायत डभरा के अध्यक्ष दीपक कंवलधर साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है. उन्होंने बताया कि 21 जून को विश्वभर में योग दिवस मनाया जाता है. योग से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिनेश बरेठ, शैलेन्द्र बंजारे, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण सिदार, हेमन्त पटेल, पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में स्वच्छता दीदी उपस्थित थी.

error: Content is protected !!