JanjgirChampa Arrest : जादू-टोने के शक में महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला पुलिस ने जादू-टोने के शक में महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. दोनों आरोपी बुधेलाल लहरे और गोविंदा लहरे, बनाहिल गांव के रहने वाले हैं. पुलिस ने मामले में टोनही प्रताड़ना और बीएनएस की धारा 296, 351 ( 2 ), 118 ( 1 ), 3 ( 5 ) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने स्वास्थ्य विभाग की नई 108 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया...

दरअसल, घटना 28 मई की है. रात 8 बजे महिला के घर मे घुसकर 2 लोगों ने टोनही कहकर गाली-गलौज की थी. महिला की रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज किया था. इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों बुधेलाल लहरे और गोविंदा लहरे को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Raipur : दिन भर लगा रहा तांता श्री संकट मोचन हनुमान जी का दर्शन करने के लिए, हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई हनुमान जयंती श्री दूधाधारी मठ में

error: Content is protected !!