Sheorinarayan Big Problem : शिवरीनारायण में लाखों की ‘नाली’ बनी मुसीबत, मोहल्ले-घरों में घुसा गटर का गंदा पानी, घर को छोड़ने की बेबसी, वार्ड में फैल सकती है संक्रामक बीमारी, लोग हो रहे बीमार, बदबू से जीना हुआ मुहाल…

जांजगीर-चाम्पा. नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड 15 के मोहल्ले और घरों में गटर का पानी घुस रहा है. इस वजह से वार्ड के 100 घरों के सैकड़ों लोगों की मुसीबत बढ़ गई है और उन्हें घर को छोड़ना पड़ रहा है. बीमारी की चपेट में भी आ रहे हैं.

 



दरअसल, वार्ड में 26 लाख से नाली बनाई गई है और यही नाली, मोहल्ले के लोगों के लिए सिरदर्द बन गई है. नाली का लेवल नीचे होने से नगर की मुख्य बड़ी नाली का गंदा पानी अब मोहल्ले की इसी नाली में जा रही है. इस वजह से वार्ड 15 के मोहल्ले-घरों में गटर का गंदा पानी घुस रहा है. बारिश शुरू होने के बाद मोहल्ले के लोगों की परेशानी बढ़ गई है. घरों में गन्दा पानी भर गया है. आलम यह है कि कई लोगों ने घर को छोड़ दिया है. गंदा पानी की बदबू से लोग परेशान हैं और बीमार पड़ रहे हैं. यहां वक्त रहते प्रशासन ने सुध नहीं लिया तो वार्ड 15 में कभी भी संक्रामक बीमारी फैल सकती है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली को गलत तरीके से बनाई गई है. इस वजह से मुख्य नाली का गटर वाला गन्दा पानी मोहल्ले में घुस गया है. समस्या बताने के बाद भी कोई सुध लेने वाला नहीं है.

वार्ड 15 के पार्षद अंकुर गोयल ने बताया कि सीएमओ को बहुत बार समस्या से अवगत कराया गया है. कलेक्टर को भी मोहल्ले की दिक्कतों को लेकर शिकायत की गई है, लेकिन समस्या निराकरण नहीं होने से 21वीं सदी में भी मोहल्ले के लोगों को नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है और बीमारी के शिकार हो रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Korba Suspend Big News : पटवारी सस्पेंड, कलेक्टर ने की कार्रवाई, आदेश जारी...

इधर, नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल थवाईत ने गलत तरीक़े से, लेवल को बिना समझे लाखों की नाली बनाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है. यह नाली का निर्माण पिछले कार्यकाल में हुआ है, वहीं सीएमओ राकेश साहू ने कहा है कि वार्ड 15 में समस्या है, लोगों को राहत देने का प्रयास किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Suspend : पटवारी को निलंबित किया गया, SDM ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!