Malkharouda News : आमनदुला गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव आयोजित, उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को चांदी के सिक्के से किया गया सम्मानित, तिलक एवं मिठाई खिलाकर शाला में कराया गया प्रवेश, 25 छात्राओं को सायकल का किया गया वितरण

सक्ती. मालखरौदा ब्लॉक के आमनदुला गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा रहे. विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रितेश साहू, जनपद पंचायत सदस्य दिव्या गबेल, बंसती महंत, आमनदुला की सरपंच चित्रलेखा सहित अन्य अतिथि मौजूद थे.

 



कार्यक्रम में अतिथियों ने बच्चों को शाला प्रवेश उत्सव में पुष्पमाला, तिलक लगाकर और मिठाई खिलाया. उसके बाद बच्चों को बारी-बारी से पुस्तक का वितरण किया गया. कक्षा 9 वीं की 25 छात्राओं को सरस्वती योजना के तहत सायकल का वितरण किया गया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को चांदी के सिक्के से सम्मानित किया गया.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

कार्यक्रम में मालखरौदा जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में संस्कार के भी आवश्यक है, आजकल के बच्चे अपने संस्कारों से कट रहे हैं और ज्यादा समय मोबाइल में बीता रहे हैं, जिस कारण बच्चों के संस्कारों में परिवर्तन हो रही है. सभी बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अपने संस्कारों को भी बनाया रखना बहुत जरूरी है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

Related posts:

error: Content is protected !!