Akaltara Big Accident : बेकाबू वैन ने बाइक और साइकिल सवार 6 लोगों को कुचल दिया, 5 गम्भीर लोग बिलासपुर रेफर, अलग-अलग जगह लोगों को कुचला… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के लटिया गांव में बेकाबू वैन ने बाइक और साइकिल सवार 6 लोगों को कुचल दिया. गम्भीर रूप से घायल 5 लोगों को अकलतरा अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है. घायल व्यक्ति, लटिया, पकरिया, कल्याणपुर, कोटमीसोनार गांव और बिलासपुर के रहने वाले हैं. हादसे के बाद घटनाकारित वैन को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वैन का चालक नशे में था और करीब 1 किमी तक अलग-अलग जगह में 6 लोगों को टक्कर मारी है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula News : बाइक लूटने वाले बदमाश फरार, 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, मुलमुला क्षेत्र में बेखौफ हुए बदमाश, घटनाओं को रोज दे रहे अंजाम, गश्त का दावा साबित हो रहे हवा-हवाई...

दरअसल, बिलासपुर की ओर से वैन, अकलतरा की ओर जा रही थी और लटिया गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बेकाबू वैन ने बाइक और साइकिल सवार 6 लोगों को अलग-अलग टक्कर मार दी. हादसे के बाद वैन को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया. वैन में 4 लोग सवार थे, जिन्हें कुछ नहीं हुआ है. घटना के बाद घटनाकारित वैन को अकलतरा पुलिस ने निरुद्ध कर लिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti : सकर्रा में पुलिस चौकी का बिलासपुर IG रामगोपाल गर्ग ने किया शुभारंभ...

error: Content is protected !!