Akaltara Thief Arrest : मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 3 आरोपी को गिरफ्तार किया गया, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई… Video

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, टेबलेट, मोबाइल एवं हेडफोन जब्त किया है. आरोपियों का नाम जयशंकर ओग्रे, आदित्य यादव, अमित यादव है और तीनों कटघरी गांव के रहने वाले हैं.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : डिप्टी सीएम अरुण साव का आज 5 नवम्बर को दौरा कार्यक्रम...

पुलिस के मुताबिक, 23 जुलाई को लक्ष्मी मार्बल ने रिपोर्ट लिखाई कि रात्रि में उसके दुकान का ताला तोड़कर चोरी की गई है. मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 331(4), 305(A) के तहत जुर्म दर्ज किया और जांच की. इसके बाद 3 आरोपी जयशंकर ओग्रे, आदित्य यादव, अमित यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!