Champa Farmer Death : महुदा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौके पर मौत, चाम्पा पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा थाना क्षेत्र के महुदा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौके पर मौत हो गई. मृतक किसान का नाम राजेन्द्र साहू है और वह महुदा गांव का रहने वाला था. घटना के बाद से परिजन सदमे में हैं, वहीं सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और जांच में जुटी हुई है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Kharod Loot Case : खरौद की ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट के मामले में 5 माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली, CCTV में कैद हुए थे बदमाश, ईनाम घोषित करने और पोस्टर जारी करने के बाद भी पुलिस के लंबे हाथ से बदमाश हैं दूर, व्यवसायियों में नाराजगी...

पुलिस के मुताबिक, किसान राजेन्द्र साहू, खेत जा रहा था, तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया और मौके पर उसने दम तोड़ दिया. ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी में रखवा दिया है. फिलहाल, शव का पोस्टमार्टम कल सुबह किया जाएगा, वहीं घटना के बाद से परिजन सदमे में हैं और रो-रोकर उनका बुरा हाल है.

इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : खाद्य विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 6 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई

error: Content is protected !!