JanjgirChampa Arrest : महुआ शराब बनाने वाला आरोपी शिवरीनारायण पुलिस के हत्थे चढ़ा, आरोपी से पैकिंग मशीन, टुल्लू पंप, ड्रम, बर्तन और 48 लीटर महुआ शराब को शिवरीनारायण पुलिस ने किया जब्त

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने महुआ शराब बनाने वाले आरोपी संजय गोंड़ को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी युवक संजय गोंड़ के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी, देवरी गांव के सबरिया डेरा का रहने वाला है. एसपी विजय पांडेय ने निर्देश में लगातार शराब की अवैध बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवरी के सबरिया डेरा में भारी मात्रा में महुआ शराब बनाने का काम किया जाता है. इसके बाद शिवरीनारायण पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी संजय गोंड़ के कब्जे से पैकिंग मशीन, वायर बोर्ड, टुल्लू पंप, ड्रम, शराब रखने का बर्तन, डिब्बा, 11 सौ 50 रुपये बिक्री के रकम और 48 लीटर महुआ शराब को जब्त किया और उसे गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

Related posts:

error: Content is protected !!