JanjgirChampa Big News : बम्हनीडीह के अस्पताल में 40 लाख के पेबर ब्लॉक और प्रोफ़ाइल शीट लगाने के कार्य में बड़ी गड़बड़ी, DMF फंड का बंदरबाट, स्थानीय लोगों ने कलेक्टर से की शिकायत, कलेक्टर ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह के अस्पताल में 40 लाख के पेबर ब्लॉक और प्रोफ़ाइल शीट लगाने के कार्य में बड़ी गड़बड़ी की गई है. बम्हनडीह के स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत कलेक्टर से की है और जांच कर कार्रवाई की मांग की है. इस तरह DMF फंड के कार्य में बड़े स्तर पर बंदरबाट किया गया है. बम्हनीडीह अस्पताल परिसर में 19 लाख 74 हजार से पेबर ब्लॉक और 19 लाख 96 हजार प्रोफ़ाइल शीट लगाने का कार्य हुआ है, लेकिन मौके पर घटिया कार्य की पोल खुल गई है. घटिया प्रोफ़ाइल शीट लगने से उसी वक्त उखड़ गई, वहीं जितनी राशि का कार्य बताया जा रहा है, उतनी नहीं हुई है और जमकर बंदरबाट किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Raipur News : वर्तमान में शासक धर्महीन होते जा रहे हैं : यतिराजाचार्य महाराज, श्री दूधाधारी मठ महोत्सव के तृतीय दिवस श्रोताओं को कराया गया श्रीराम कथा का रसपान

सबसे बड़ी बात यह है कि अस्पताल में कार्य करने की बीएमओ को कोई जानकारी नहीं दी गई थी, केवल सरपंच द्वारा मौखिक जानकारी दी गई थी. इस तरह समझा जा सकता है कि DMF फंड के कार्य में गड़बड़ी को अफसरों ने संरक्षण दिया है, क्योंकि मौके पर 40 लाख का कार्य कहीं नजर नहीं आता. अब देखना होगा कि जांच होगी तो क्या खुलासा होगा ?

इसे भी पढ़े -  Dhamtari News : आदतन बदमाश एवं चिट्ठा तस्कर अभिनव तिवारी उर्फ लवली को किया गया जिला बदर, जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश, जेल से रिहाई के बाद आदेश होगा प्रभावशील...पढ़िए

इधर, बम्हनीडीह अस्पताल के निरीक्षण के लिए पहुंचे कलेक्टर जन्मेजय महोबे से जब शिकायत की गई तो उन्होंने निरीक्षण किया, वहीं मामले में जांच की बात कही है.

error: Content is protected !!