JanjgirChampa Big Update : कुथुर गांव में फिर मिले डायरिया के 2 मरीज, अब तक 12 मरीज मिल चुके, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया है कैम्प

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के कुथुर गांव में डायरिया थमने का नाम नहीं रहा है. गांव में फिर डायरिया के 2 मरीज मिले हैं. यहां अब तक 12 मरीज मिल चुके हैं और 7 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं. गांव में स्वास्थ्य विभाग ने कैम्प लगाया गया है. यहां अलग-अलग मोहल्ले में डायरिया का प्रकोप है. गांव में लगातार सर्वे किया ज रहा है, लोगों को खानपान के लिए जागरूक किया जा रहा है. दरअसल, बारिश के मौसम में डायरिया का प्रकोप, ध्यान नहीं देने के बाद और फैल जाता है. इधर, पीएचई विभाग ने पानी का सैम्पल लिया है, लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं मिली है. फिलहाल, बदलते मौसम और खानपान से जोड़कर इस प्रकोप को देखा जा रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  Balrampur Suspend : पटवारी को निलंबित किया गया, SDM ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!