JanjgirChampa Murder Arrest : आत्महत्या का रूप देने हत्या कर फांसी पर लटकाया था शव, 2 आरोपी गिरफ्तार, …हत्या की ये रही बड़ी वजह…

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव पुलिस ने कमरीद गांव में हुई कांट्रेक्टर की हत्या के मामले में 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपियों द्वारा हत्या कर आत्महत्या का रूप देने फांसी पर शव लटका दिया था. सबसे बड़ी बात यह है कि ठेकेदारी प्रतिस्पर्धा की वजह से इस हत्या को अंजाम दिया गया है.

 



पुलिस के मुताबिक, कॉन्ट्रेक्टर प्रेमलाल कश्यप, कमरीद गांव में किराए के मकान में रह रहा था. 17 जुलाई को उसकी लाश फांसी पर लटकी मिली थी. हालत देखकर हत्या का अंदेशा हुआ. इसके बाद साईबर टीम और FSL की मदद ली गई. इधर शव का पोस्टमार्टम किया गया और शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या का खुला हुआ, इसके बाद पुलिस ने जांच की और 2 संदेही भीष्म नारायण उर्फ राहुल, हेमराज पटेल से पूछताछ की गई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

इसके बाद ठेकेदारी प्रतिस्पर्धा की वजह से हत्या की बात सामने आई. आरोपियों ने हत्या से पहले साजी रची थी और किराये के मकान से 1 किलो मीटर दूर बाइक छोड़कर पैदल साजिश हत्या करने पहुंचे थे, जहां आरोपियों ने पहले मारपीट की फिर रस्सी का फंदा बनाया और प्रेमलाल पांडेय के गले में डालकर खींच दिया और घसीट कर उसे फांसी पर लटका दिया. फिलहाल, दोनों आरोपी राहुल और हेमराज पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!