JanjgirChampa Rape Arrest : नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत पुलिस ने की कार्रवाई, पामगढ़ क्षेत्र का रहने वाला है आरोपी

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी सुमित मनोहर को हरियाणा से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 137(2), 64(2) (M) पॉक्सो एक्ट 4, 6 के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी सुमित मनोहर, पामगढ़ क्षेत्र के बारगांव का रहने वाला है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Accident Death : सेवा सहकारी समिति के विक्रेता की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, अनियंत्रित होकर ईंट से टकराई, विक्रेता की हुई मौत, रेफर के दौरान जिला अस्पताल लाते वक्त तोड़ा दम

पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र के पीड़ित ने बताया कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई बहला फुसलाकर भगा ले गया है. अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज पुलिस जांच में जुटी हुई थी. इस दौरान पुलिस ने हरियाणा के गुरुग्राम से आरोपी सुमित मनोहर के कब्जे से नाबालिग लड़की को बरामद किया है और आरोपी सुमित मनोहर को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : घर में घुसकर डंडे से हमला, 3 नाबालिग समेत 13 आरोपी गिरफ्तार, 10 आरोपी भेजे गए जेल...

error: Content is protected !!