Sakti Arrest : जैजैपुर पुलिस ने महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, जांजगीर-चाम्पा जिले का रहने वाला है आरोपी

सक्ती. जैजैपुर पुलिस ने महुआ शराब की बिक्री करने वाले आरोपी अजित सतनामी को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी जांजगीर-चाम्पा जिले के बम्हनीडीह के कपिस्दा गांव का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : तुर्रीधाम के शिव मंदिर में बनारस की तर्ज पर होगी गंगा आरती, 56 भोग और आकर्षक झांकिया होंगी महोत्सव का मुख्य आकर्षण

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति महुआ शराब की बिक्री करने ग्राहक का इंतज़ार कर रहा है. इसके बाद जैजैपुर पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी अजीत सतनामी के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब को जब्त करके उसे गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : भाजपा के “प्रशासनिक आतंकवाद” का परिचायक बनी घटना, गरीब महिला जहर पीने को मजबूर : नागेंद्र गुप्ता

Related posts:

error: Content is protected !!