Sakti Arrest : सक्ती पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर महिला BPM को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

सक्ती. सक्ती पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर महिला BPM को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी अनुराग निर्मलकर उर्फ मोंटू को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 221, 132, 296, 351(3) के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी, सक्ती के पुरेन्हापार का रहने वाला है.

 



पुलिस के मुताबिक, अर्चना तिवारी ने बताया था कि वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर BPM के पद पर पदस्थ है. शराब के नशे में आकर अनुराग निर्मलकर उर्फ मोंटू शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर गाली-गलौज कर रहा था. मीटिंग रूम से बाहर निकालने के बाद दोबारा से अंदर आकर गाली-गलौज किया और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर जान से मारने की धमकी देने लगा था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी. पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न के मामले में फरार आरोपी अनुराग निर्मलकर उर्फ मोंटू को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!