Sakti Big News : शासकीय कार्य में बाधा उत्पन करने का मामला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती की BPM को जान से मारने की मिली धमकी, केस दर्ज

सक्ती. सक्ती में शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर युवक अनुराग निर्मलकर के द्वारा महिला BPM को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले अनुराग निर्मलकर के खिलाफ BNS की धारा 132, 221, 296, 351(3) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, अर्चना तिवारी ने बताया कि वह सक्ती के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर BPM के पद पर पदस्थ है. सक्ती में बैठक चल रही थी. वहां अनुराग निर्मलकर शराब के नशे में आकर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहा था और और गाली-गलौज कर रहा था. उसे बैठक रूम से बाहर निकालने के बाद से भी दोबारा से वापस आकर मीटिंग करने नहीं दे रहा था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

वह शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर जान से मारने की धमकी दे रहा था. फिलहाल, मामले में सक्ती पुलिस ने आरोपी अनुराग निर्मलकर के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

Related posts:

error: Content is protected !!