Akaltara Murder Arrest : शराब पीने के बाद हुआ विवाद, पेट पर चाकू मारकर हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा. अकलतरा पुलिस ने चाकू मारकर हत्या करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया है. तरौद गांव में शराब पीने के बाद तीनों दोस्तों में गाली-गलौज को लेकर विवाद हुआ था, फिर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया.

 



पुलिस के मुताबिक, झलमला गांव के आकाश कुर्रे ने करण सोनी और बाना गांव के शिव बघेल के साथ तरौद गांव की शराब दुकान से शराब खरीदी. फिर कुछ दूर जाकर तीनों ने शराब पीया. इसके बाद तीनों का गाली-गलौज को लेकर विवाद हो गया और इसके बाद आरोपी करण सोनी, शिव बघेल ने आकाश कुर्रे के पेट में चाकू मार दिया. घटना में आकाश को गंभीर चोट आई और उसे बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था,

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

जहां इलाज के दौरान आकाश ने दम तोड़ दिया. वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी करण सोनी और शिव बघेल के खिलाफ FIR दर्ज किया और दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

Related posts:

error: Content is protected !!