Baheradih News : बहेराडीह गांव में 3 लाख रूपये से बनेगा सीसी रोड, जनपद सदस्य चुड़ामणि राठौर ने किया भूमिपूजन

जांजगीर-चांपा. बलौदा विकासखंड के गांव के बहेरापारा मोहल्ला में सीसी रोड निर्माण की मांग पर जनपद सदस्य चुड़ामणि राठौर ने जनपद निधि से 3 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान किया, जिससे ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है. इस सीसी रोड के कार्य का जनपद सदस्य चुड़ामणि राठौर ने भूमिपूजन किया.



आपको बता दें कि बलौदा विकासखंड के अंतिम पूर्वी छोर में स्थित जाटा पंचायत के आश्रित ग्राम बहेराडीह में ग्रामीणों की मांग पर सिवनी के जनपद सदस्य चुड़ामणि राठौर ने जनपद निधि से 3 लाख रूपये बहेरापारा में सीसी रोड निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान किया. स्वीकृति के तत्काल बाद जनपद सदस्य चुड़ामणि राठौर ने भूमिपूजन किया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Accident Death : सेवा सहकारी समिति के विक्रेता की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, अनियंत्रित होकर ईंट से टकराई, विक्रेता की हुई मौत, रेफर के दौरान जिला अस्पताल लाते वक्त तोड़ा दम

इस मौके पर जनपद सदस्य चुड़ामणि राठौर ने गांव के विकास के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया. इस अवसर पर सरपंच चंदा सरवन कश्यप समेत भागवत देवांगन, दीनदयाल यादव, गौरीशंकर यादव, सरवन कश्यप और अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Raipur : दिन भर लगा रहा तांता श्री संकट मोचन हनुमान जी का दर्शन करने के लिए, हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई हनुमान जयंती श्री दूधाधारी मठ में

error: Content is protected !!