Champa Big News : कोसमंदा गांव के रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, चाम्पा पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के कोसमंदा गांव के रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिली है. मृतक युवक की पहचान राजेश यादव उर्फ गोलू के रूप में हुई है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.

 



पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि कोसमंदा गांव के रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिली है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. आज बुधवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

मृतक युवक की पहचान कोसमंदा गांव निवासी राजेश यादव उर्फ गोलू के रूप में हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चल सकेगा. फिलहाल, मामले की जांच पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!