Janjgir Big News : सहायक शिक्षक से मारपीट, साले और उसके साथियों ने दिया घटना को अंजाम, लात-घूंसा, बेल्ट और रॉड से बेदम पीटा

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के कन्हईबंद गांव के रेलवे अंडरब्रिज के पास सहायक शिक्षक से मारपीट की घटना सामने आई है. सबसे बड़ी बात, इस घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि सहायक शिक्षक का साला और उसके साथी ही हैं. मामले में नैला उपथाना की पुलिस ने आरोपी साला भूपेंद्र साहू, उसके अन्य साथियों के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 126(2), 296, 3(5), 351(3) के तहत जुर्म दर्ज किया है. पीड़ित शिक्षक भरत पोषण साहू, बिलासपुर के बिटकुला गांव के निवासी हैं और अभी फिलहाल, उनकी पोस्टिंग कोरबा जिले के विमलता गांव में है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

रिपोर्टकर्ता सहायक शिक्षक भरत पोशण साहू के मुताबिक, 18 फरवरी 2024 को पामगढ़ के दर्री की लड़की मीना साहू से हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार शादी हुई थी. शादी के बाद 6 माह तक शिक्षक के साथ उनकी पत्नी थी, फिर वह अपने मायके चली गई. इसके बाद, पामगढ़ थाने में 498 (ए) के तहत मामला दर्ज करा दिया था और फिर मामला कोर्ट में चला गया. फिलहाल, जांजगीर के कुटुंब न्यायालय में भरण पोषण का मामला विचाराधीन है, जिसकी पेशी के लिए शिक्षक अपने पिता के साथ जांजगीर आया था.

इसके बाद, पेशी के बाद दोनों बाइक से बिलासपुर के बिटकुला गांव वापस जा रहे थे, तभी अंडरब्रिज के पास उसके साले भूपेंद्र साहू और उसके अन्य साथियों ने रास्ता रोक लिया और लात-घूसों, बेल्ट, रॉड से पिटाई कर दी. जब शिक्षक के पिता महावीर साहू, बीच-बचाव करने गए तो उन्हें धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया गया. घटना के बाद सभी बदमाश भाग निकले. इस घटना में शिक्षक के शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है. फिलहाल, मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!