JanjgirChampa FIR : सरपंच पति से मारपीट, मेघनाथ, दौलत, अनिल, परस के खिलाफ FIR, नवागढ़ पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के अवरीद गांव के सरपंच पति से मारपीट का मामला सामने आया है. 4 लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है. मामले में पुलिस ने BNS की धारा 115(2), 296, 3(5), 351 के तहत FIR दर्ज किया है और मामले की तफ्तीश जारी है.

 



रिपोर्ट के अनुसार, सरपंच पति घनश्याम धीवर, गांव में ही दशगात्र कार्यक्रम में जा रहा था, तभी दौलत, मेघनाथ, अनिल और परस आए, फिर मवेशियों को खुले में छोड़ने की बात कही. इसके बाद चारों लोग, तैश में आ गए और सरपंच पति से मारपीट की. मारपीट से सरपंच पति को चोट आई है. फिलहाल, मामले में पुलिस ने अपराध कायम किया है और जांच जारी है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!