Janjgir News : विधायक व्यास कश्यप के पहल और पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर नैला में 14 अगस्त को खुलेगा पुलिस सहायता केंद्र

जांजगीर-चांपा. विधायक ब्यास कश्यप के पहल एवं पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय के दिशा निर्देश पर 14 अगस्त को बहुप्रतीक्षित पुलिस सहायता केंद्र नैला गायत्री मंदिर के पास खुलेगा. इससे शहर में बढ़ रहे अपराधिक घटना पर लगाम लगेगी. वहीं असामाजिक लोगों के खिलाफ पुलिस सहायता केंद्र में शिकायत भी कर सकेंगे।

 



यहां विधायक ब्यास कश्यप, पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय एवं उमेश कश्यप सहित पार्षद अरमान खान एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा आज मौके पर निरीक्षण किया गया. नैला स्टेशन के पास गायत्री मंदिर के पास में लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग थी कि यहां एक पुलिस सहायता खोला जाए. इस पुलिस सहायता केंद्र में 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहेगा, जिससे स्टेशन में बाहरी लोगों के आने जाने वालो पर निगरानी रहेगी. शहरवासियों ने पुलिस सहायता केंद्र खोलने पर विधायक ब्यास कश्यप का बहुत बहुत आभार व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक को धन्यवाद ज्ञापित किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!