Akaltara Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले 2 आरोपी को आबकारी विभाग की टीम ने अलग-अलग गांव से किया गिरफ्तार, 16 लीटर महुआ शराब जब्त

जांजगीर-चांपा. अकलतरा थाना क्षेत्र के झिरिया और कटनई गांव में महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी श्रवण कुमार कुर्रे, राम धनवार को आबकारी विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 16 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

 



दरअसल, जांजगीर के आबकारी विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि झिरिया और कटनई गांव में महुआ शराब की अवैध बिक्री कर रहा है. सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने दबिश दी और आरोपी श्रवण कुमार कुर्रे, राम धनवार के कब्जे से 16 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

आबकारी विभाग की टीम ने आरोपी श्रवण कुमार कुर्रे, राम धनवार के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!