JanjgirChampa Action : रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई, 3 JCB और 1 हाइवा जब्त, हसदेव नदी में कर रहे थे उत्खनन, नवापारा गांव में हुई कार्रवाई, खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा की गई कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. नवापारा गांव में हसदेव नदी पर रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई की गई है और खनिज की उड़नदस्ता टीन ने 3 JCB और 1 हाइवा को जब्त किया है. इन वाहनों के मालिकों से अब खनिज अधिनियम के तहत जुर्माना वसूला जाएगा. उड़नदस्ता टीम ने बम्हनीडीह क्षेत्र के रेत भंडारण का भी औचक निरीक्षण किया, जहां खामियां मिलने पर कार्रवाई की हिदायत दी गई.



इसे भी पढ़े -  Korba Big News : पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी, पाली कॉलेज के निर्माणाधीन कांफ्रेस हॉल की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश, टीएस के अनुरूप नहीं मिले दरवाजे और सेनेटरी फिटिंग, नाराज कलेक्टर ने तोड़कर बदलने के दिए निर्देश, नए भवन में सीपेज सहित कई खामियां मिलने पर जताई नाराज़गी, कलेक्टर की सख्ती से हड़कम्प...

दरअसल, बारिश के बाद भी हसदेव नदी में पानी की धार को मोड़कर रेत का अवैध उत्खनन की शिकायत मिली थी. इसी के बाद खनिज उड़नदस्ता टीम ने 3 JCB और 1 हाइवा को जब्त किया है. जिला खनि अधिकारी अनिल साहू ने कहा है कि अभी बारिश में रेत का उत्खनन प्रतिबंधित है. ऐसे में रेत के उत्खनन-परिवहन किया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : कलमी गांव में "गांव चलो-घर चलो" अभियान का जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने किया शुभारंभ, कहा, 'शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह भाजपा सरकार की मंशा'

error: Content is protected !!