JanjgirChampa Arrest : दहेज की मांग कर पत्नी से मारपीट करने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने चंगोरी से किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायीक रिमांड में

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने दहेज की मांग कर मारपीट करने वाले आरोपी पति सुशील केंवट को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी पति सुशील केंवट के खिलाफ BNS की धारा 296, 115(2), 118(2), 85 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



दरअसल, बिलासपुर जिले के समारू केंवट ने थाना आकर रिपोर्ट लिखाया था कि 2024 में उसकी बेटी की शादी चंगोरी गांव के सुशील केंवट के साथ हुई थी. शादी में दहेज नहीं लाने को लेकर उसकी बेटी के साथ सुशील केंवट गाली-गलौज कर मारपीट करता था. 12 अगस्त को सुशील केंवट ने उसकी बेटी से झगड़ा कर शरीर के अलग-अलग जगहों को आग से जला दिया था.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

पुलिस ने चंगोरी गांव से आरोपी सुशील केंवट को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!