JanjgirChampa Big News : प्रकाश इंडस्ट्रीज के 2 अधिकारी कारखाना प्रबन्धक और कारखाना अधिभोगी गिरफ्तार, …इस बड़े मामले पर हुई कार्रवाई… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा पुलिस ने प्रकाश इंडस्ट्रीज के 2 अधिकारी कारखाना प्रबन्धक उदय सिंह और कारखाना अधिभोगी संजय जैन को गिरफ्तार किया है. फर्नेश ब्लास्ट हादसे में मैनेजर और कर्मचारी की मौत हुई थी. फिर, लापरवाही बरतने पर यह कार्रवाई की गई है. साथ ही, अन्य 11 कर्मचारी घायल हुए थे. औद्योगिक स्वास्थ्य सुरक्षा विभाग ने कम्पनी पर 8 लाख का जुर्माना भी लगाया है.

 



Janjgir : चाम्पा के Prakash Industries के 2 अधिकारी गिरफ्तार, ये है बड़ा मामला… Video

आपको बता दें, 12 अप्रैल को प्रकाश इंडस्ट्रीज के फर्नेश में हुए हादसे में GM अनूप चतुर्वेदी, सीनियर शिफ्ट इंचार्ज दूजराम चंद्रा, सीनियर मेंटर उदय शंकर ओझा और शिफ्ट इंचार्ज नीरज कुमार समेत 13 कर्मचारी झुलसे थे. इसके बाद इलाज के दौरान GM अनूप चतुर्वेदी और एक कर्मचारी की मौत हुई थी. इस मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज किया है और अब 2 अधिकारियों की गिरफ्तारी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!