JanjgirChampa Big Problem : मनमाने तरीक़े से पाटी जा रही राखड़, दलदल में फंस रहे मवेशी, सलखन और पिसौद समेत कई जगहों पर बढ़ी मुसीबत… प्रशासन गम्भीर नहीं ?

जांजगीर-चाम्पा. जिले में कई जगहों पर अंधाधुंध तरीके से पाटी जा रही राखड़, मवेशियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है. बारिश के बाद राखड़, दमकल में तब्दील हो गई है और मवेशी, उस दलदल में लगातार फंस रहे हैं. राखड़ के ऊपर मिट्टी नहीं पाटने से यह समस्या बड़ी हो गई है और यह मामला गम्भीर बन गया है.

 



नवागढ़ ब्लॉक के सलखन गांव और जांजगीर क्षेत्र के पिसौद गांव में राखड़ के दलदल में मवेशी, लगातार फंस रहे हैं. इस गम्भीर मामले की प्रशासन को जानकारी है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है. इसकी वजह से राखड़ पाटने वालों की मनमानी पर लगाम नहीं लग रही है और मवेशियों की जान पर आफत आ गई है.

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

मामले में अपर कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा है कि कलेक्टर द्वारा सभी अधिकारियों को जांच और कार्रवाई करने कहा गया है. इस समस्या को संज्ञान में लिया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Korba Suspend Big News : पटवारी सस्पेंड, कलेक्टर ने की कार्रवाई, आदेश जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!