JanjgirChampa Death : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी, बाइक समेत गिरा नहर में, हादसे में हुई मौत

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के सेमरा गांव में बाइक सवार शख्स को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. हादसे के बाद बाइक समेत नहर में शख्स गिर गया और उसकी मौत हो गई. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.



दरअसल, पनगांव शख्स रमेश रत्नाकर, अपने गांव से बाइक में सेमरा जा रहा था. वह सेमरा गांव की नहर के पास पहुंचा था कि अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इसके बाद बाइक समेत नहर में शख्स गिर गया और उसकी मौत हो गई. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले में जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Rape FIR : नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज, जांच में जुटी अकलतरा पुलिस

error: Content is protected !!