JanjgirChampa Death : ट्रैक्टर ने सायकल सवार व्यक्ति को कुचला, हादसे में सायकल सवार व्यक्ति की हुई मौत, बलौदा के पहरिया गांव का मामला

जांजगीर-चांपा. बलौदा थाना क्षेत्र के पहरिया गांव में अज्ञात ट्रैक्टर ने सायकल सवार व्यक्ति को कुचल दिया. हादसे में सायकल सवार व्यक्ति की मौत हो गई है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.

 



जानकारी के अनुसार, काशीराम रात्रे सायकल से बाजार सामान लेने के लिए गया था और वापस बाजार से अपने घर जा रहा था. इसी दौरान अज्ञात ट्रैक्टर ने सायकल सवार काशीराम रात्रे को कुचल दिया. हादसे में सायकल सवार काशीराम रात्रे को गंभीर चोट आई थी और उसे आनन-फानन से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में काशी राम रात्रे की मौत हो गई. फिलहाल, पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

Related posts:

error: Content is protected !!