Akaltara Big News : कार चला रहे नायब तहसीलदार ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, दोनों हुए घायल, अकलतरा थाना में FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के खिसोरा नहर कापन रोड के पास कार चला रहे नायब तहसीलदार प्रशांत गुप्ता ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी, जिससे दोनों को चोट आई है. पुलिस ने मामले में ठोकर मारने वाले गाड़ी चालक नायब तहसीलदार प्रशांत गुप्ता के खिलाफ BNS की धारा 281, 125 (A) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण में 29 बरस पहले बना 'शबरी सेतू' हुआ जर्जर, गड्ढे की वजह से हो रहे हादसे, मरम्मत की दरकार, कलेक्टर ने कहा...

पुलिस के मुताबिक, सुखराम जाटवर ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ स्कूटी में सवार होकर जा रहा था. रास्ते में तेज रफ्तार गाड़ी चालक की ठोकर से दोनों पिता-पुत्र गिर गए थे. गिरने की वजह से दोनों पिता-पुत्र को चोट आई है. इधर, पुलिस ने ठोकर मारने वाले नायब तहसीलदार प्रशांत गुप्ता के खिलाफ FIR दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Accident : दो बाइक में जोरदार टक्कर, दोनों बाइक चालक की मौत, सवार 2 बच्चे को आई मामूली चोट, शिवरीनारायण क्षेत्र का मामला...

error: Content is protected !!