Sakti Big Accident : तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाइक सवार पंचायत सचिव की हुई मौत, थाना में FIR दर्ज

सक्ती. डभरा थाना के फगुरम चौकी क्षेत्र के सुखदा चौक के पास कार की ठोकर से बाइक सवार पंचायत सचिव जीवन लाल कुर्रे की मौत हो गई है. पुलिस ने मामले में कार क्रमांक CG 15 EA 6731 के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है. मृतक पंचायत सचि,व घिवरा गांव का रहने वाला था.

 



पुलिस के मुताबिक, शुभम कुर्रे ने बताया कि उसके पिता जनपद पंचायत मालखरौदा में पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ थे. घिवरा गांव से आना-जाना करते थे. सौरभ ने उसे फ़ोन करके बताया कि सुखदा चौक के पास तेज रफ्तार कार की ठोकर की वजह से उसके पिता जीवन लाल कुर्रे को गंभीर चोट आई है. घायल उसके पिता को इलाज के लिए डभरा अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मामले में पुलिस ने ठोकर मारने वाले कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!