Aklatara Knife Attack Arrest : अकलतरा में चाकूबाजी, 3 आरोपी गिरफ्तार, JSW में कार्यरत व्यक्ति पर हुआ था हमला..

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा में चाकूबाजी करने वाले 3 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. घायल ई. महेश, JSW पॉवर प्लांट में कार्यरत है, जिसे बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Big News : शराब के नशे में कपड़े उतारकर ट्रक ड्राइवर ने जमकर उत्पात मचाया, बीच सड़क पर ट्रक को रोककर जमकर तमाशा किया, नवागढ़ क्षेत्र का मामला...

दरअसल, अकलतरा की शराब दुकान के पास ई. महेश का युवकों से विवाद हुआ था. बाद में, युवक रवि श्रीवास, कन्हैया गोंड़ और सोनू उर्फ राजेश विश्वकर्मा वहां पहुंचे और चाकू से ई. महेश पर हमला कर दिया था. घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे. इस वारदात के 3 आरोपी रवि श्रीवास, कन्हैया गोंड़ और सोनू उर्फ राजेश विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa Attack : गाली-गलौज करने से मना करने पर धारदार हथियार और डंडे से हमला किया गया, महिला पंच के रिश्तेदार हैं हमला से घायल हुए 3 लोग, बलौदा थाना क्षेत्र का मामला...

error: Content is protected !!