Baloda Health Camp News : राजकेसर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बलौदा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, आयुष्मान कार्ड व आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया

बलौदा. शासन के स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत 28 सितम्बर को राजकेसर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बलौदा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर तथा आयुष्मान कार्ड व आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें सुबह से ही स्वास्थ लाभ हेतु हितग्राहियों की भीड़ लगी हुई थी। शिविर का शुभारंभ हेतु नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमति कविता डहरिया अतिथि के रूप में आमंत्रित थी ।जिन्होंने सभी हितग्राहियों को अपने हाथों से आयुष्मान कार्ड व आयुष्मान वय वंदना कार्ड वितरित किया । तथा अपने संबोधन में सभी हितग्राहियों को योजना का लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया ।



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder : बुजुर्ग पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, बदमाश के खून से सने पैर के निशान मौके पर मिले, ग्रामीणों की भीड़ जुटी...

शिविर में 49 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया तथा 16 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड व 6 हितग्राहियों को आयुष्मान वय वंदना आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया ।
शिविर में आए मरीजों का डॉ दिलीप जैन , डॉ प्रदीप जैन,डॉ संजीता जैन ,डॉ सुमिता जैन ने स्वास्थ्य परामर्श लाभ दिया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula News : बाइक लूटने वाले बदमाश फरार, 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, मुलमुला क्षेत्र में बेखौफ हुए बदमाश, घटनाओं को रोज दे रहे अंजाम, गश्त का दावा साबित हो रहे हवा-हवाई...

error: Content is protected !!