JanjgirChampa FIR : अकलतरा रेलवे स्टेशन के बाहर उधारी दिए हुए रुपये मांगना पड़ा भारी, युवक से 3 लोगों ने की मारपीट, अकलतरा थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा में उधारी लिए रुपये को मांगने पर 3 लोगों ने युवक नौशाद खान के साथ मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले सुभाष रगड़े, सुमित रगड़े, टाबलु उर्फ दीपांशु बघेल के खिलाफ BNS की धारा 115 (2), 296, 3(5), 351(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, अकलतरा का नौशाद खान में बताया कि उसके परिचित का सुभाष रगड़े, अपने मोबाइल को गिरवी रखने के बदले 25 सौ मांग रहा था, जिसे गिरवी ना देकर उधारी में 25 सौ रुपये दिया था. कुछ दिनों बाद में वह दिखा तो रुपये मांगने लगा तो मारपीट करने की धमकी दी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

रेलवे स्टेशन के बाहर सुभाष रगड़े, सुमित रगड़े और टाबलु उर्फ दीपांशु बघेल में गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. मारपीट की वजह से उसे चोट आई है. मामले में अकलतरा पुलिस ने मारपीट करने वाले तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!