JanjgirChampa Big News : महिलाओं ने पकड़ा महुआ लहान का जखीरा, 196 डिब्बे में भरे महुआ लहान को नष्ट किया गया, 75 लीटर महुआ शराब भी जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के चंगोरी गांव की महिलाओं ने महुआ शराब के जखीरा को पकड़ा है और 196 डिब्बे में भरे महुआ लहान को मिला है. यहां 75 लीटर महुआ शराब भी जब्त हुआ है. सूचना के बाद पहुंची अकलतरा पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं फरार 3 आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है. पुलिस ने 196 डिब्बे में भरे महुआ लहान को नष्ट किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

दरअसल, चंगोरी गांव में लंबे समय से महुआ शराब बनाकर बेचने का गोरखधन्धा चल रहा है. इसी से परेशान होकर गांव की महिलाओं ने 196 डिब्बे में भरे महुआ लहान और 75 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

एसपी विजय पांडेय ने बताया कि जिले में महुआ शराब बड़ी समस्या है. पुलिस, लगातार कार्रवाई कर रही है और साथ ही महिलाएं भी सक्रिय हैं. इसी तरह चंगोरी गांव की महिलाओं ने महुआ लहान और शराब को पकड़ा है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!