Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में ‘प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन’ 12 सितंबर को, धार्मिक नगरी खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी में होगा आयोजन

जांजगीर-चाम्पा. छग की काशी के नाम से विख्यात धार्मिक नगरी खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में 12 सितंबर शुक्रवार को वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में ‘प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन’ का आयोजन होगा. खरौद स्कूल में आयोजन का यह चौथा वर्ष है. सुबह 11 बजे से मोटिवेशनल सत्र होगा, जहां मोटिवेशनल स्पीकर एवं सीवायडीए पुणे के बोर्ड मेम्बर नितेश सिंगरौल, छात्र-छात्राओं को मोटिवेट करेंगे और उनके सवालों के जवाब देंगे.

 



दोपहर 2 बजे से ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ आयोजित होगा. समारोह के मुख्य अतिथि एसपी विजय पांडेय होंगे. अध्यक्षता शिक्षाविद एवं बस्तर विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ. जेके जैन करेंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर, पामगढ़ एसडीएम देवेंद्र चौधरी, चाम्पा एसडीओपी यदुमणि सिदार, पामगढ़ तहसीलदार महेंद्र लहरे, मोटिवेशनल स्पीकर एवं सीवायडीए पुणे के बोर्ड मेम्बर नितेश सिंगरौल, नगर पंचायत खरौद के अध्यक्ष गोविंद यादव, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव, बीईओ मोहन कौशिक, खरौद नपं के उपाध्यक्ष महेश्वर यादव, हायर सेकेंडरी स्कूल जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष मनहरण यादव और मिडिल स्कूल जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष उत्तम सोनी मौजूद रहेंगे.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य एचएल घृतलहरे एवं वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू स्मृति आयोजन समिति के संयोजक राजकुमार साहू ने अभिभावकों, खरौद नगरवासी एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!