Sakti Arrest : सार्वजनिक जगह से जुआ खेलते 8 जुआरियों को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड में, 6 मोबाइल, नगदी सहित 1 लाख 85 हजार 7 सौ 10 रुपये की सामग्री जब्त

सक्ती. सक्ती पुलिस ने सार्वजनिक जगह से जुआ खेलते 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में गिरफ्तार जुआरी अश्वनी कुमार, पुरान सिदार, तुषार सिदार, रोशन केंवट, तेजप्रकाश खूंटे, साधुसिंह सिदार, अमृत लाल खूंटे, पद्मालोचन कुम्हार के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है. गिरफ्तार सभी जुआरी, देवरमाल गांव के रहने वाले हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवरमाल गांव में मुड़पार के पास जुआरियों के द्वारा जुआ खेला जा रहा है. पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो जुआ खेलने वाले कुछ लोग मौके से भाग गए थे. पुलिस ने मौके से जुआ खेलते 8 जुआरियों के कब्जे से नगदी, 6 मोबाइल सहित 1 लाख 85 हजार 7 सौ 10 रुपये को जब्त करके गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!