Sakti Big Arrest : खाना छोड़ने जा रही नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने वाले नाबालिग सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी

सक्ती. डभरा पुलिस ने खाना छोड़ने खेत जा रही नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने वाले नाबालिग सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 2 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, वहीं नाबालिग बालक को बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया है. गिरफ्तार दोनों आरोपी, कटौद गांव के रहने वाले हैं.

 



दरअसल, थाना क्षेत्र की नाबालिग पीड़िता, अपने दादा-दादी के लिए खाना लेकर खेत जा रही थी. उसी समय आरोपी झाड़ी में छुपकर नाबालिग लड़की का इंतज़ार कर रहे थे. इस दौरान झाड़ी में ले जाकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया था और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवक रोशन साहू ने दुष्कर्म किया था. मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!