Sakti Big News : शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर पुलिस की गाड़ी पर ईंट से हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, जुआरियों को पकड़ने गई थी पुलिस, कार्रवाई के दौरान मौके से 5 जुआरी हो गए थे फ़रार…

सक्ती. सक्ती पुलिस ने परसदाखुर्द गांव में शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर पुलिस की गाड़ी पर ईंट से हमला करने वाले फरार आरोपी जुआरी संदीप पटेल को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में आरोपी संदीप पटेल के खिलाफ BNS की धारा 351(3), 324(3), 296, 224, 132 और LCG 3 के तहत कार्रवाई की है. कार्रवाई के दौरान 5 जुआरी मौके से फरार हो गए थे, वहीं 4 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था.



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में नए सत्र 2026-27 का विद्यारंभ संस्कार द्वारा भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ

दरअसल, सक्ती थाना में पदस्थ पुलिसकर्मी जोगेश राठौर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि परसदाखुर्द गांव में जुआ खेलने की सूचना मिली थी. इसके बाद मौके पर सक्ती पुलिस की टीम पहुंची थी कि जुआ खेल रहे जुआरी संदीप पटेल ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर पुलिस की गाड़ी पर ईंट से हमला कर फरार हो गया था.

जांच के दौरान सक्ती पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर पुलिस की गाड़ी पर ईंट से हमला करने वाले फरार आरोपी संदीप पटेल को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder : बुजुर्ग पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, बदमाश के खून से सने पैर के निशान मौके पर मिले, ग्रामीणों की भीड़ जुटी...

error: Content is protected !!