Sheorinarayan : टेंट व्यावसायिक संघ शिवरीनारायण की बैठक हुआ सम्पन्न, विश्वकर्मा जयंती पर होगा विशाल भंडारा

शिवरीनारायण. नगर के टेंट व्यावसायिक संघ की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें संगठन की कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया. इस अवसर पर अध्यक्ष के रूप में प्रियतम सोनी, उपाध्यक्ष कृष्णा रात्रे, कोषाध्यक्ष दिनेश साहू, सचिव संतोष कौशल, सहसचिव मनीष साहू, मीडिया प्रभारी विजय कुमार तथा सलाहकार सौरभ पांडेय एवं वासु सोनी की घोषणा की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 17 सितम्बर 2025 को विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर संघ द्वारा भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से समाजसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नगरवासियों और आगंतुक श्रद्धालुओं को सामूहिकता एवं भाईचारे का संदेश दिया जाएगा।

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

कार्यक्रम के दौरान संघ द्वारा नगर के वरिष्ठ व्यापारियों राधेश्याम सोनी, शैलेंद्र टंडन, प्रेमलाल सोनी एवं नरेंद्र केसरवानी का पुष्पमाला एवं श्रीफल से स्वागत किया गया। संघ की आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श हेतु उनसे मार्गदर्शन भी लिया गया। वरिष्ठ व्यापारियों ने अपने अनुभवों से सभी को प्रेरित करते हुए संगठन को और सशक्त बनाने हेतु मूल्यवान सुझाव दिए। बैठक में संघ के सर्वांगीण उत्थान और व्यवसायिक प्रगति के लिए कई विषयों पर चर्चा हुई। इनमें टेंट एवं डेकोरेशन व्यवसायियों के हितों की सुरक्षा, व्यापारिक दरों में एकरूपता, प्रशासन व शासन से प्रभावी समन्वय, कानूनी व तकनीकी मार्गदर्शन, तथा सामाजिक-धार्मिक आयोजनों में सक्रिय योगदान जैसे बिंदुओं पर विशेष बल दिया गया।

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

संघ ने यह भी संकल्प लिया कि भविष्य में प्रशिक्षण कार्यशालाओं, रक्तदान शिविरों और आपदा राहत गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी, ताकि संगठन केवल व्यवसायिक मंच न रहकर सामाजिक दायित्व निभाने वाला अग्रणी समूह बन सके। बैठक का वातावरण उत्साहपूर्ण और भविष्य की योजनाओं के प्रति आशान्वित रहा। पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि आपसी सहयोग और वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन से शिवरीनारायण टेंट संघ आने वाले समय में क्षेत्र का एक आदर्श एवं सशक्त संगठन बनकर उभरेगा।

इसे भी पढ़े -  CG News : डिप्टी सीएम अरुण साव का आज 5 नवम्बर को दौरा कार्यक्रम...

Related posts:

error: Content is protected !!