Sakti News : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सक्ती में हुआ पथ संचलन

सक्ती. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( RSS ), जो विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है. 2025 में अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका है. इस अवसर पर सक्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( RSS ) द्वारा पथ संचलन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं प्रार्थना से की गई. तत्पश्चात शास्त्रों की पूजा की गई. कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों के द्वारा नगर भ्रमण भी किया गया.

 



दरअसल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना वर्ष 1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा नागपुर में की गई थी. संघ बीते 100 वर्षों में लाखों सेवा प्रकल्पों और शाखाओं के माध्यम से हिन्दू समाज के संगठन कार्य करते आ रहे है. इस आयोजन के माध्यम से संघ समाज में एकता, समन्वय एवं सांस्कृतिक गौरव की भावना को जागृत करते हुए ‘राष्ट्र प्रथम’ के विचार को बल देना चाहता है.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्य समाज में एकता, सेवा और संस्कृति के संरक्षण के प्रतीक हैं. इस कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति से कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा. समापन, संघ प्रार्थना के साथ हुआ.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!