Janjgir Knife Attack : 2 युवकों पर चाकू से हमला, आरोपी युवक हिरासत में, जांजगीर का मामला, जिला अस्पताल में भर्ती दोनों घायल…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के डबरीपारा वार्ड 16 में युवक शिवम यादव ने मोहल्ले के 2 युवकों आकाश यादव और राकेश यादव पर पुरानी रंजिश में चाकू से हमला कर दिया. हमला से दोनों युवकों को चोट आई है और जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. इधर, सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी शिवम यादव को हिरासत में ले लिया है.

 



दरअसल, डबरीपारा में आकाश यादव और शिवम यादव के बीच पहले भी विवाद हो चुका है, जिसका काउंटर केस दर्ज हो चुका है. इसके बाद, फिर विवाद हुआ तो शिवम यादव ने आकाश यादव और राकेश यादव पर चाकू से हमला कर दिया. हमला से दोनों को चोट आई है और जिला अस्पताल में भर्ती है. घटना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी शिवम यादव को हिरासत में लिया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!