Raigarh Arrest : उड़ीसा से गांजा तस्करी कर रहे 2 युवक पकड़ाए, भेजे गए जेल, 1.204 किलो ग्राम गांजा किया गया जब्त

रायगढ़. छत्तीसगढ़-उड़ीसा सीमा पर स्थित हमीरपुर आबकारी जांच चौकी पर गांजा तस्करी करते हुए दो युवक पकड़े गए। कार्रवाई के दौरान 1.204 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ-साथ एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है और जेल भेज दिया गया है.

 



आबकारी विभाग की टीम को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही एक काले-हरे रंग की मोटरसाइकिल को घेराबंदी कर रोका। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्तियों के पास से काले रंग के पिट्ठू बैग में रखा भूरे-हरे रंग के प्लास्टिक पन्नी में कलीनुमा गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में इलियास तिर्की, निवासी आमाटिकरा, थाना बांगो जिला कोरबा एवं दीपक टोप्पो, निवासी बीसबहरी, थाना बगीचा, जिला जशपुर शामिल है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!