JanjgirChampa Big News : मौत का पिकनिक स्पॉट, देवरी में हसदेव नदी में फिर डूबे 5 युवक-युवती, 2 को बचाया गया, 3 युवक-युवती बहे… सुबह शुरू होगा रेस्क्यू… मौके पर पुलिस, बिलासपुर के 4 युवक-युवती और अकलतरा क्षेत्र का है 1 युवक…

जांजगीर-चाम्पा. पंतोरा क्षेत्र के देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हादसा हो गया है और हसदेव नदी में नहाते वक्त 5 लोग डूब गए. इसमें से 1 युवक और 1 युवती को बचा लिया गया है, वहीं 2 युवक और 1 युवती, हसदेव नदी में डूब गए हैं. घटना की सूचना के बाद मौके पर पंतोरा पुलिस पहुंची है. रात होने की वजह से रेस्क्यू से शुरू नहीं हो सका है. सुबह रेस्क्यू शुरू किया जाएगा.

 



दरअसल, बिलासपुर से 2 युवक, 2 युवती और अकलतरा के अर्जुनी गांव से 1 युवक, देवरी पिकनिक स्पॉट पहुंचे थे और शाम के वक्त हसदेव नदी में नहा रहे थे, तभी पांचों युवक-युवती बह गए. यहां 1 अर्जुनी गांव के युवक लक्ष्मी शंकर और बिलासपुर की युवती मोनिका सिन्हा, किसी तरह हसदेव नदी के बहाव से बाहर निकले. इसमें ग्रामीणों ने मदद की, वहीं बिलासपुर के 2 युवक अंकुर कुशवाहा, आशीष भोई और 1 युवती रेखा ठाकुर हसदेव नदी में डूब गए हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : राज्य पुलिस के अफसरों के तबादले, एडिशनल एसपी की हुई नई पोस्टिंग... देखिए सूची...

घटना की सूचना के बाद मौके पर पंतोरा पुलिस मौके पर पहुंची है और युवक-युवतियों के परिजन को जानकारी दी गई है, वहीं DDRF, SDRF को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया है. सुबह से रेस्क्यू शुरू किया जाएगा.

error: Content is protected !!