Sakti Loot Arrest : डेढ़ माह बाद बाइक की लूट की घटना को अंजाम देने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, सक्ती थाना क्षेत्र का मामला

सक्ती. सक्ती पुलिस ने डेढ़ माह बाद बाइक की लूट की घटना को अंजाम देने वाले फरार आरोपी भूषण साहू को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 309(6), 111, 296, 3(5) के तहत कार्रवाई की है. पूर्व में एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस ने आरोपी से बाइक को भी जब्त कर लिया है.



पुलिस के मुताबिक, गढ़गोरी गांव के अमित सिदार ने बताया कि वह 26 अगस्त को मसानियाकला से सामान लेकर वापस अपने घर जा रहा था. अरमान खान और उसके दोस्त भूषण साहू ने लिफ्ट मांगी थी. कुछ दूर जाने बाद दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और बाइक को लूट कर भाग गए थे. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Fire Attack Arrest : बहन से बात करने पर जिंदा जलाने का प्रयास, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, झुलसे युवक की हालत गम्भीर, रायपुर में भर्ती...

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी अरमान खान गिरफ्तार किया था और चोरी की बाइक को भी जब्त किया था. फरार आरोपी भूषण साहू की पतासाजी में पुलिस जुटी हुई थी. डेढ़ माह बाद सक्ती पुलिस ने बाइक की लूट की घटना को अंजाम देने वाले फरार आरोपी भूषण साहू को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Kharod News : धार्मिक नगरी खरौद में शराब की अवैध बिक्री को लेकर महिलाओं ने किया शिवरीनारायण थाना का घेराव, 16 फरवरी को महिला कमांडो पर हुआ हमला

error: Content is protected !!