JanjgirChampa Big Update : 60 घण्टे बाद फिर दिखा युवती का शव, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, 2 युवकों का मिल चुका है शव, शनिवार को देवरी पिकनिक स्पॉट में हसदेव नदी में बहे थे… इस जगह फिर दिखी युवती की लाश… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. देवरी पिकनिक स्पॉट में हसदेव नदी पर बही युवती का शव, बम्हनीडीह क्षेत्र के गोविंदा गांव में दिखा है. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी है. घटनास्थल से 35 किमी दूर युवती का शव फिर दिखा है. कल दिन भर रेस्क्यू के बाद भी पता नहीं चला था. SDRF और पुलिस की टीम ने कलमीटार गांव में खोजबीन की थी, क्योंकि युवती का शव दिखा था और तेज बहाव में आगे बह गया था. इससे पहले, युवती का शव देवरी एनीकट के पास भी दिखा था. इस तरह रेस्क्यू दल, कुदरी बैराज के पास भी युवती की तलाश कर रहा था, लेकिन युवती का पता नहीं चला था, वहीं ड्रोन से भी खोजबीन की गई थी. परसों और कल, हसदेव नदी में बहे 2 युवकों की लाश मिल चुकी है.

 



इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

दरअसल, शनिवार की शाम को हसदेव नदी में नहाते वक्त 3 युवक और 2 युवती बहे थे. देवरी पिकनिक स्पॉट में यह हादसा हुआ था. इस दौरान 1 युवक और 1 युवती बच गए थे, वहीं 2 युवक और 1 युवती बह गए थे. रेस्क्यू के दौरान रविवार को दोपहर में 1 युवक का शव मिला था, फिर सोमवार की सुबह दूसरे युवक की लाश मिली है. इधर, युवती की दिन भर खोजबीन की गई थी.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

SDRF के साथ पुलिस की टीम लगी हुई थी और ग्रामीण भी खोज रहे थे. फिर भी दिन भर में युवती का कुछ पता नहीं चला था. आज सुबह ग्रामीणों ने बम्हनीडीह क्षेत्र के गोविंदा गांव में युवती का शव देखा, फिर पुलिस को सूचना दी गई है. इसके बाद रेस्क्यू टीम को बुलाया गया है, क्योंकि हसदेव नदी के बीच मे शव है और अभी बहने की स्थिति में है तो बम्हनीडीह के साथ ही बिर्रा पुलिस को अलर्ट किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!