Akaltra News : भिलाई में आयोजित पॉवर स्पोर्ट्स फेस्टिवल ऑफ छत्तीसगढ़ में लटिया गांव के वेटलिफ्टर धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक

अकलतरा. पॉवर स्पोर्ट्स फेस्टिवल ऑफ छत्तीसगढ़ 2025 आर्म रेसलिंग पॉवरलिफ्टिंग बॉडी बिल्डिंग व पॉवर स्पोर्ट्स ऑफ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष सुरेश बाबे के निर्देशन में पॉवर फेस्टिवल (पंजा कुश्ती पॉवरलिफ्टिंग बॉडीबिल्डिंग) का सयुंक्त आयोजन दिनाँक ( 14 से 16 नवंबर 2025 ) भिलाई पॉवर जिम सेक्टर 6 में आयोजन किया गया. जिसमें पॉवरलिफ्टिंग में छत्तीसगढ़ राज्य लगभग सभी जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. जिसमे धनंजय यादव ने 59 किलो ग्राम वजन समूह सीनियर वर्ग में 190 किलो ग्राम स्कोट 100 किलो ग्राम ब्रेंचप्रेस एवं 230 किलो ग्राम डेडलिफ्ट किया व टोटल 520 किलो ग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया एवं पूरे जांजगीर-चाम्पा जिला व लटिया ( अकलतरा ) का नाम गौरवान्वित किया है एवं इसके साथ ही 19 से 21 दिसंबर 2025 इंदौर (मध्यप्रदेश )में आयोजित होने वाले वेस्ट इंडिया सीनियर क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए धनंजय यादव का चयन किया गया है. धनंजय यादव ने इन सब का श्रेय अपने कोच दिलीप पटेल एवं विघ्नेश कुमार माता पिता को दिया. धनंजय यादव के इस उपलब्धि पर( CGPLA) सेक्रेटरी कृष्णा साहू एवं छत्तीसगढ़ के समस्त पावर लिफ्टर ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए व उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!