Sheorinarayan FIR : शिवरीनारायण में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, दोनों पक्ष के 5 लोगों के जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के सब्जी मार्केट के पास दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर आपस में मारपीट हुई है. पुलिस ने दोनों पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.



पुलिस के मुताबिक, शिवरीनारायण के सुजीत केशरवानी ने बताया कि वह सब्जी मार्केट के पास कॉल में अपनी पत्नी से बात कर था. पुराने जमीन विवाद को लेकर निखिल केशरवानी, निहाल केशरवानी ने गाली-गलौज कर मारपीट की. बीच-बचाव करने आए उसके भाई के साथ भी दोनों ने मारपीट की. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले दोनों युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ, न्यायिक अधोसंरचना को मिला नया विस्तार, मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन

दूसरी रिपोर्ट, शिवरीनारायण के निखिल केशरवानी ने दर्ज कराया कि वह अपनी कपड़े की दुकान में बैठा था. वहां सुजीत केशरवानी, सुधीर केशरवानी पुराने जमीन विवाद को लेकर गाली-गलौज की. उसे गाली देने से मना किया तो जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. बीच बचाव करने आए उसके भाई के साथ भी सुजीत केशरवानी, सुधीर केशरवानी, बंटी केशरवानी ने मारपीट की है. पुलिस ने मामले में जुर्म दर्ज किया है और आगे की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula Big News : मुलमुला क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद, मशरूम उत्पादन के लिए संग्रहित 90 ट्रैक्टर पैरा में आग लगाई गई, पिकअप में भी आग लगाने की हुई कोशिश... मुलमुला क्षेत्र में बढ़ा अपराध, पुलिसिंग पर उठे सवाल ?

error: Content is protected !!