JanjgirChampa Accident Death : कार ने बाइक सवारों को कुचला, 1 युवक की मौत, बलौदा क्षेत्र का मामला…

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा थाना क्षेत्र के चारपारा गांव में कार ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचल दिया और हादसे में 1 युवक की मौत हो गई है, वहीं 2 घायलों को बलौदा के अस्पताल में भर्ती किया गया है. हादसे के बाद कार भी पलट गई थी. मामले में पुलिस ने कार के आरोपी ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और घटनाकारित कार को निरुद्ध कर लिया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

दरअसल, चारपारा गांव के 3 युवक सुनील केंवट, नितेश केंवट और श्याम नारायण, बाइक से चंगोरी गांव जा रहे थे. वे गांव से निकले थे कि सामने से तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचल दिया था. हादसे में 1 युवक सुनील केंवट की मौत हो गई है, वहीं 2 युवकों को चोट आई है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!