JanjgirChampa Fire : खेत में रखी धान की 2 खरही में बदमाशों ने आग लगाई, 2 किसान को हुआ बड़ा नुकसान, पामगढ़ थाना में दर्ज हुई FIR

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ क्षेत्र के खैरा गांव में खेत में रखी धान की 2 खरही में बदमाशों ने आग लगा दी. आगजनी से 2 किसानों गोपाल कश्यप, बहादुर कश्यप को 1 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है. किसानों ने पामगढ़ थाना में आगजनी की रिपोर्ट दर्ज कराई है.



दरअसल, किसान 2 भाई गोपाल कश्यप और बहादुर कश्यप ने धान की फसल कटाई के बाद खरही बनाकर रखी थी, जिसमें बदमाशों ने आग लगा दी. आग लगने की जानकारी जब तक किसानों को हुई, तब तक धान की 2 खरही जल गई थी. रिपोर्ट के बाद मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बाराद्वार थाना क्षेत्र के केकराभाट में चलित थाना का हुआ आयोजन, लोगों को सायबर अपराध से बचने और ट्रैफिक नियमों के पालन करने को लेकर जागरूक किया गया, SP प्रफुल्ल ठाकुर रहे मौजूद...

error: Content is protected !!