JanjgirChampa Attack Arrest : दो भाई पर चाकू से हमला, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, बम्हनीडीह का मामला

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले आरोपी जागेश्वर महंत को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. हमला से 2 भाई घायल हुआ है, जिसमें एक भाई को जिला अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है. बताया जा रहा है, रुपये के लेनदेन को लेकर चाकू से हमला किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : पटवारी हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, प्रदेश में हड़ताली पटवारियों को अब तक 3912 कारण बताओ नोटिस जारी, 141 पटवारी निलंबित, 95 का तबादला, 336 के खिलाफ सख्त कार्रवाई...देखिए पूरी सूची...

दरअसल, बम्हनीडीह में 2 भाई शिवम सोनी और शिवा सोनी बैठे थे, तभी रोहदा गांव का जागेश्वर महंत आया और चाकू से दोनों भाई पर चाकू से हमला कर दिया. वारदात के बाद बदमाश फरार हो गया था. फिर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Loot : घर में अकेली थी महिला, 2 बदमाश पहुंचे और लूट ले गए जेवरात, नगद... मौके पर पहुंचे SP और ASP, बेखौफ हुए बदमाश, दिनदहाड़े की लूट की वारदात...

Related posts:

error: Content is protected !!